एशिया कप में फिर भिडेंगे भारत और पाकिस्तान, जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल
एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर जंग देखने को मिलेगी। क्योंकि पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 के सुपर चार में जगह बना ली है। कल शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 155 रनों से करारी शिकस्त देकर किक्रेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग के सामाने 194 रनों का विशाल स्कारे खड़ा किया था लेकिन इसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 38 रनों पर ही ढेर हो गई जो उनका सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
पति को Badroom में बेहोश कर साड़ी की रस्सी बनाकर प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन!
अफगानिस्तान, भारत, श्रीलंका और अब पाकिस्तान ने अंतिम चार में अपनी जगह बना चुके है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से टकराएंगे। इस मैच में पाकिस्तान अपनी पहली हार का बदला लेंगे तो भारतीय टीम मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। एशिया कप के रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान आज तक भारत को नहीं हरा पाया है।

पाकिस्तान
बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद हसनैन।
भारत
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।





