मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

‘द केरला स्टोरी’ की आसिफा को मिल रही जान से मारने की धमकी

प्रकाशित: May 22, 2023 17:52रिपोर्ट: Navtej TV

धर्मांतरण को दिखाने वाली फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने कई सारी मुश्किलों को पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है..जब से निर्देशक सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' आई है तब से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है..फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग को तो पसंद किया ही जा रहा है, वहीं, आसिफा का नेगेटिव रोल निभा रही सोनिया बालानी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

एक तरफ जहां इस फिल्म को हिंदुओं का दमदार सपोर्ट मिल रहा है वही विशेष समुदाय की तरफ से इस फिल्म को बैन करने की मांग भी की जा रही है… जानकारी के मुताबिक, सोनिया बालानी ने जब आसिफा का नेगेटिव किरदार निभाया तो उनके पैरेंट्स ने उनको जमकर फटकार लगाई लेकिन अब खबर आ रही है कि आसिफा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बालानी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं तो कुछ लोग उनसे उनके घर से निकलने को बंद करने की बात कह रहे हैं. दरअसल यह खुलासा सोनिया बालानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया था..

अमरनाथ यात्रा से जुड़े ये रहस्य आप नहीं जानते

उनका कहना था कि... द केरला स्टोरी का उद्देश्य केवल करोड़ों रुपए कमाना नहीं बल्कि केरल की बेटियों के साथ हुई वारदातों की सच्चाई को दिखाना था..कई लोग सोनिया बढ़ाने को जान से मारने की धमकियां सोशल मीडिया के जरिए भी दे रहे हैं..इंडिया में लोग अपनी मर्जी से धर्मांतरण तो कर सकते हैं लेकिन उनका ब्रेनवाश करके या फिर दबाव डालकर धर्मांतरण करवाना पूरी तरह से गलत है.