मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कांग्रेस ने उड़ाया मजाक लेकिन पाकिस्तान हो गया ​था इस भारतीय प्रधानमंत्री का दिवाना

प्रकाशित: Dec 25, 2021 19:00रिपोर्ट: Navtej TV

देश के प्रधानमंत्रियों में से सबसे अलग पहचान रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल जी ने कांग्रेस के सबसे बड़े विपक्षी नेता के तौर पर पहचान बनायी और तीन बार देश के प्रधानमंत्री पद रहे है। अटल जी कभी 13 दिन के लिए पीएम बने तो कभी 5 साल के लिए लेकिन उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। अटल जी देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनकर 5 साल तक अपनी सरकार चलायी।

डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी: ओमिक्रॉन को रोका नहीं गया तो मचाएगा भारी तबाही, फरवरी में तीसरी लहर

1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद लोगों ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत के साथ सत्ता में पहुंचाया। लोकसभा में 426 अकेले कांग्रेस के और बीजेपी के सिर्फ दो सांसद थे। इस चुनाव में अटल जी को भी करारी हार का सामना करना पड़ा और अटल जी ने हार नहीं मानी और पार्टी को मजबूत करने का काम किया। अटल जी की मेहनत आज बीजेपी के लिए वरदान बनी हुई है जो अपने दम पर 2 बार सरकार बना चुकी है।

राजीव गांधी ने बीजेपी के 2 सदस्‍यों की जीत पर उन दिनों परिवार नियोजन के नारे को लेकर तंज कसा हम दो हमारे दो। इसके बाद तो वाजपेयी ने प्रण लिया कि वह कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाएंगे और इसमें वे सफल भी हुए। आज कांग्रेस अपना वजूद बचाने में लगी हुई है तो 2 सदस्य वाली बीजेपी कांग्रेस को देश से खत्म करने का नारा दे रही है। मौजुदा समय में कांग्रेस का कई राज्यों से अस्तिव लगभग खत्म हो चुका है और जहां बचा है वहां भी जल्द खत्म होता नजर आ रहा है।


अटल ने पीएम रहते हुए पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों को सुधारने का भरपूर प्रयास किया। अटल सरकार के कार्यकाल में करगिल युद्ध में पाक के अवैध कब्जे से भारत भूमि को छुड़ाया था। इसके अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की जोरदार अपील करते हुए लाहौर बस यात्रा शुरू की। उस समय के मौजूद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हंसते हुए कहा था, कि आपके इस फैसले से तो आप पाकिस्तान में भी चुनाव जीत सकते हैं। लाहौर में गर्वनर हाउस में में अटल जी ने 'अब जंग नहीं होने देंगे हम' ​कविता से पाकिस्तानी लोगों का दिल जीत लिया था।