मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

सरकारी योजना: हर म​हीने 5 हजार रुपये पेंशन पाने के लिए 40 की उम्र से पहले करें ये काम

प्रकाशित: Feb 21, 2022 23:52रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्र सरकार आम आदमी को फायदा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लांच कर रखी है लेकिन इसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। अगर आपकी उम्र अभी 40 से कम है तो आप इस योजना का पूरा फायदा उठा सकते हैं।40 की उम्र के लोगों के पास अटल पेंशन योजना से जुड़ने का मौका है जिसके बाद आपको बुढ़ापे में घर बैठे पेंशन मिलेगी।

इस योजना का फायदा प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाला भी उठा सकता है तो आम आदमी भी इसका हकदार है। केंद्र सरकार ने बुढ़ापे में आर्थिक सहारा के लिए अटल पेंशन योजना की शुरूआत की है। यह एक सरकारी पेंशन योजना है जिसमें कुछ राशि जमा कराने के बाद बुढ़ापे में उसे 1000 रुपये से 5000 रुपये महीने पेंशन मिल जाती है।

अटल पेंशन योजना: इस योजना का फायदा उठाने के लिए 18 से 40 साल की उम्र होनी चाहिए। इस पेंशन को पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा इसके बाद आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। हर महीने 210 रुपये निवेश कर 5000 रुपये महीने पेंशन ले सकते हैं। इस योजना लाभ पति और पत्नी दोनों उठा सकते हैं। पति-पत्नी दोनों की मृत्यु पर नॉमिनी को पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

अटल पेंशन योजना के लिए आप बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा है। इसमें निवेश कर आप पेंशन पाने के साथ-साथ टैक्स में भी छूट पा सकते हैं। यह योजना 2015 में शुरू हुई थी और 70 लाख लोग इससे जुड चुके हैं।