मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में दंगे करवाने के लिए मस्जिदों पर फेंकी गंदी चीजें, बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

प्रकाशित: Apr 29, 2022 23:30रिपोर्ट: Navtej TV

खरगौन और जहांनगिरपुरी में हनुमान जंयती और रामनवमी पर हुई हिंसा से माहौल गरमाने के बाद यूपी को हाई अलर्ट पर रखा गया था, सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस फुल एक्शन में आ गई थी, किसी भी तरह का साम्प्रदायिंक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस तुरन्त कार्रवाई कर रही थी। वहीं अब अयोध्या में मस्जिदों के दरवाजे पर और मजार के पास आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई, चलिए बताते है आपको क्या है पूरा मामला।

पीएम मोदी का उत्तराधिकारी कौन?
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख है।उसने अपने 10 साथियों के साथ दो मस्जिदों व एक जगह सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा कराने की साजिश रची थी। आरोपियों की पूरी हरकत मस्जिदों व शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली की घटना से नाराज थे।

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 26-27 अप्रैल की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह, घोसियाना रामनगर, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे आपत्तिजनक पोस्टर, मांस व धार्मिक पुस्तक की फटी प्रति डालकर शहर में दंगा फैलाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान घटनास्थल व शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी की जांच में आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने इनमें से सात आरोपियों को गुरुवार की सुबह आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान महेश कुमार मिश्रा, प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन कुमार ज्ञानचंद्र सिंधी, दीपक कुमार गौड़, बृजेश पांडेय, शत्रुघ्न प्रजापति व विमल पांडेय के रूप में हुई। यह सभी अयोध्या के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने मुताबिक, आरोपी जहांगीरपुरी का बदला लेना चाहते थे. बताया गया कि आरोपियों ने कहा कि हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हिंसा हुई, इसलिए वे लोग ईद पर माहौल खराब करना चाहते थे. ये लोग चाहते थे ईद की खुशी में खलल डाली जाए, फिलहाल इन लोगों पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब इन लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून NSA के तहत केस दर्ज होगा,

राम की नगरी अयोध्या में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची गई थी, जिसका पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस साजिश को रचने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिस पर चार मामले पहले से दर्ज हैं।