मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी में भगवा रंग के बोर्ड बदलने से सपा की वापसी के संकेत, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Mar 02, 2022 17:37रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले ही सपा सरकार बनने की बात की जा रही है। अयोध्या में जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवा रंग को बदलकर हरा बोर्ड लगाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डीएम नीतीश कुमार ने भगवा रंग के बोर्ड को उतरवाया और हरा रंग वाला बोर्ड़ लगाने का आदेश दिया है।

​​​​​​​

यूपी में योगी सरकार बनने के बाद बोर्ड का रंग हुआ था और चुनावों से पहले रंगों के बदलने को लेकर सियासत हो रही है। इस मामले में डीएम ने कहा है कि बोर्ड का रंग हमेशा हरा ही होता है और इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।

सियासत के मौसम वैज्ञानिक इस मामले को लेकर सपा की वापसी की तरफ भी इशारा कर रहे है क्योंकि इस तरह की घटना चुनावों के नतीजों से पहले होना बड़ी बात है। विधानसभा चुनावों के परिणाम आने में 8 दिन का समय है बचा लेकिन इस तरह से बोर्ड का रंग बदलना साफ संकेत दे रहा है कि फिर से अखिलेश की वापसी हो रही है।