मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

नहाते समय पत्नी को किस करने लगा पति तो लोगों ने कर दी जमकर पिटाई

प्रकाशित: Jun 22, 2022 20:38रिपोर्ट: Navtej TV

अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पति ने पत्नी के बीच रोमांस इस तरह से होने लगा कि दोनों ने धार्मिक स्थान की पवित्रता को भी भूल गए। बताया जा रहा है कि पत्नी और पति नहाते समय एक दूसरे को किस करने लग गए तो इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और लोगों ने पति को घेरकर पकड़ा फिर जमकर पिटाई कर दी।

Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!

यह घटना योग-डे की बताई जा रही है और इसी जगह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंत्री के जाने के बाद यह घटना हुई और देर रात इससे जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है।


राम की पैड़ी पर ऐसा कांड हुआ तो लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी अपने पति को छुड़ाने के लिए लोगों से प्रार्थना करती रही लेकिन लोग नहीं माने। पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।