मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पापा की परी ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात

प्रकाशित: Feb 18, 2022 00:01रिपोर्ट: Navtej TV

गाजियाबाद की रहने वाली फैशन डिजाइनर आयुषी ने अपने फ्लैट की 11वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है, मरने से पहले आयुषी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है इस सुसाइड नोट में ही आयुषी ने ये शब्द लिखे कि पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता, तो आखिर आयुषी ने क्यों की आत्महत्या और आयुषी को क्या परेशानी है अपने पापा से चलिये आपको बताते है।

ये वारदात गाजियाबाद के नंद ग्राम इलाके के राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी की है, जहां मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है, सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है, सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है। 25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई।

जोरदार आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा, और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखा था कि नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं. मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी. इसके अलावा सुसाइड नोट में पिता का जिक्र करते हुए लिखा है 'पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता, आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

​​​​​​​

तो आखिरी क्यों आयुषी ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा कि पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता, इसको लेकर अब पुलिस आयुषी के परिवार और उसके पिता से पूछताछ कर रही है, करियर, काम का बोझ, वक्त की कमी, रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां, अकेलापन और महत्वाकांक्षाएं.. इतने सारे दबाव दिमाग पर होंगे तो तनाव चरम पर होगा ही। तो क्यों न ऐसे उपाय अपनाएं, जिनसे इस तनाव को खुद से दूर रखा जा सके और आत्महत्या किसी समस्यां का हल नहीं समय रहते परिवारिक सूझबूझ और आपसी समझ से इसी सुलझाया जा सकता है।