आजम खान को जेल से छूटते ही लगने लगा एनकाउंटर डर, जानें पूरी खबर
आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रामपुर से विधायक आजम खान जेल से बाहर आ गये है, लगभग 27 महीने का वक्त उन्होने जेल में काटा है, जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर अपने शायराना अंदाज में आजम खान ने तंज कसने शुरू कर दिए है, जमानत मिलने पर आजम ने सुप्रीम कोर्ट को शुक्रिया कहा और जेल की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनका एनकाउंटर किया जा सकता है, उन्हें कहा गया है कि रामपुर आएं तो भूमिगत रहे..
Azam को सता रहा Encounter का डर!
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान का रास्ते में कई जगहों पर स्वागत किया गया, घर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खान ने अपने जेल के अनुभव पर कहा कि उन्हें जेल में इस तरह रखा गया था जैसे अंग्रेजों के जमाने में उन कैदियों को रखा जाता था जिन्हें दो-तीन दिन में फांसी होने वाली होती थी. उनकी बैरक के पास ही फांसी घर भी था, उन्होंने जेल में कैसे वक्त गुजारा है, ये वो ही जानते हैं. पत्नी और बच्चे के आने के बाद खुद को बहुत ही तन्हा महसूस किया। वहीं इशारों-इशारों में अखिलेश पर हमला बोलते हुए आजम ने कहा ...

मुझ पर, मेरे परिवार और मेरे लोगों पर हजारों की तादाद में जो मुकदमे दायर किए हैं, उसमें मैं कहूंगा कि मेरी तबाहियों में मेरा अपना ही हाथ है. मेरी दरख्त की जड़ में जहर डालने वाले लोग अपने हैं. वहीं, जेल में मुलाकात करने आए लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे जेल में मिलने आए, उनका शुक्रिया. जो लोग मुलाकात करने नहीं आए, उनका भी शुक्रिया.





