मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

BCCI ने पुजारा और रहाणे के साथ हार्दिक पंड्या को दिया ये बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

प्रकाशित: Mar 03, 2022 21:13रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार इस लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले है जिसमें टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों का डिमोशन होने के कारण करोड़ा का नुकसान झेलना पड़ा है। सबसे ज्यादा घाटा अजिंक्य रहाणे ,चेतेश्वर पुजारा, हार्दिक पंड्या और ऋद्धिमान साहा को नुकसान झेलना पड़ा है।

ये Film निर्माता करना चाहता था अपनी ही बेटी से शादी, बाप-बेटी अपनी बोल्ड फोटो के लिए हुए थे ट्रोल!

BCCI ने चार कैटेगरी में खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट किया है। टीम में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टॉप कैटेगरी ए प्लस में शामिल किया है। इसके बाद ए ग्रेड, बी ग्रेड और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को चुना गया है। पुजारा और रहाणे पहले ग्रेड ए में शामिल थे लेकिन इस बार ये दोनों खिलाड़ी ग्रेड बी में चले गये है। सबसे बड़ा नुकसान हार्दिक पंड्या को हुआ है वे ग्रेड ए से सी में आ गए हैं। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज का प्रमोशन हुआ है और दोनों खिलाड़ी सी से बी में ग्रेड में आ गए हैं।


BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
ग्रेड A+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रेड B: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रेड C: अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रेड D: शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल, सूर्य कुमार यादव, रिद्धिमान साहा को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।