मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

भारत में खेला जाएगा सबसे बड़ा विश्व कप, बीसीसीआई ने लगाई सबसे बड़ी बोली

प्रकाशित: Jul 27, 2022 18:43रिपोर्ट: Navtej TV

बीसीसीआई ने बर्मिंघम में संपन्न इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के वार्षिक सम्मेलन के दौरान एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल की है। आईसीसी ने इस बात का ऐलान किया है कि 2024 से लेकर 2027 तक के आईसीसी वुमेंस व्हाइट बॉल ग्लोबल इवेंट्स के टूर्नामेंट्स के लिए बोली लगाई गई थी। जिमसें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इसे अपने यहां करवाने का फैसला किया है।

जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी!

2025 में होने वाली महिलाओं के 50 ओवर के वर्ल्ड कप की मेजबान देश भारत बना है। भारत में लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है।

पिछली बार भारत में महिलाओं का 50 ओवर का वर्ल्ड कप 2013 में खेला गया था। जिसमें फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियन बना था।
इस वार्षिक सम्मेलन के बाद तीन अन्य आईसीसी महिला टूर्नामेंट की भी घोषणा की गई है। 2024 का टी20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में होगा तो वहीं 2026 का टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा।


2027 के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका करेगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया हम आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और इसमें हमे सफलता मिली है।