मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

BCCI ने सैमसन को खुश करने के लिए बनाया इस टीम का कप्तान

प्रकाशित: Sep 16, 2022 22:09रिपोर्ट: Navtej TV

टी20 वर्ल्ड कप 20222 के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया था और इसके कारण भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की जमकर आलोचना हुई थी। कई पूर्व किक्रेटरों ने सैमसन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी बात रखी थी। लाखों फैंस के गुस्से को देखते हुए सैमसन के फैन्स को बीसीसीाई ने बड़ा तौहफा दिया है।

अपने जन्मदिन पर PM Modi देश को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा!

संजू सैमसन को न्यूजीलैंड.ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया.ए की कमान सौंपी है। बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को मौका दिया है जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है। सैमसन, पृथ्वी शॉ कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया है।


भारत-ए टीमः
संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, केएस भरत, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और राज अंगद बावा को मौका मिला है। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीनों मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला 22 सितंबर
दूसरा मुकाबला 25 सितंबर
तीसरा मुकाबला 27 सितंबर