आज बिग बॉस में कैट फाइट का रोमांच करेगा सर पर डांस...होगा भयंकर ड्रामा
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन16के कंटेस्टेंट्स हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ आगे बढ़ रहे है।ये शोकैट-फाइट के चर्चों की वजह से सुर्खियों में रहता आया हैं, इस शो में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा में हैं, तो कुछ अपनी दुश्मनी की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्चना गौतम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वो रोज कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह शो में अपनी मौजूदगी का अहसास दर्शकों को करवाती हैं। कहा जा सकता हैं कि अब अपकमिंग एपिसोड भी अर्चना के नाम ही होने वाला है।
40KM तक गंगा में बहने के बाद भी बुजुर्ग महिला कैसे बची, जानिए

प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्चना किचन में खाना बना रही हैं और गोरी लिविंग एरिया की सफाई कर रही हैं। तभी अचानक ही दोनों लड़ना शुरू कर देती हैं। दोनों की लड़ाई धक्का मुक्की तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, गुस्से में गोरी अर्चना पर पानी तक फेंक देती हैं,इसके बाद अर्चना गोरी पर भड़क जाती हैं और फिर गोरी पर पानी फेंक देती हैं।अर्चना ने ये तक कहा कि“मैं पूछूँगी तुम्हारी मम्मी से कि संस्कार नहीं दिए क्या गोरी को।

इसके चलते प्रियंका, गोरी और अर्चना के बीच में भी आती हैं लेकिन उन्हें भी लड़ाई रुकवाते हुए चोट लग जाती हैं, जिस वजह से वह भी भड़क जाती हैंऔर गोरी और प्रियंका की बहस शुरू हो जाती है। इस लड़ाई में गोरी और अर्चना का पारा इतना हाई हो जाता है कि वे दोनों घरवालों के समझाने से भी शांत नहीं होतीं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो से साफ है कि आज के एपिसोड में घरवाले एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आएंगे। लेकिन शो का यह हाईवोल्टेज ड्रामा दर्शकों का बहुतरोमांचक करने वाला है।





