बीजेपी विधायक ने किया पैगंबर का अपमान तो लगे सिर तन से जुदा के नारे
भाजपा नेता नुपुर शर्मा की पैंगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर जो बखेड़ा खड़ा हुआ था वो अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक बार फिर पैंगबंर मोहम्मद की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। एक बार फिर भाजपा नेता ने इस विवाद को जन्म दिया है तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान दिया है।
जिससे मुस्लिमों का गुस्सा भी भड़क गया है और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है, गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है।
Tiktok Star और बीजेपी नेता Sonali Phogat का निधन!
टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। जिसमें फारुकी के शो को रोकने की धमकी दी गई थी और सेट को भी आग लगाने की बात कही थी। इस मामले में उन्हें हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में भी लिया था फिलहाल राजा सिंह के बयान को लेकर हैदराबाद और तेलंगाना की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। आधी रात से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और कई थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया। यही नहीं ऑफिस के बाहर नमाज भी पढ़ी गई। अब भी कई इलाकों में आंदोलन चल रहे हैं।
इस बीच टी राजा सिंह ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि हर ऐक्शन का रिएक्शन होगा। इसी बीच टी राजा सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है। क्या हमारे भगवान भगवान नहीं होते हैं। हर ऐक्शन का रिएक्शन होता है। यह बात ध्यान रखनी चाहिए।

वहीं आपकों बतां दे कि बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने 27 मई को एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। बयान के चलते भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। नूपुर के बयान के विरोध में देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। कोर्ट ने कहा था कि नूपुर ने धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की है जिससे लोगों की भावना भड़की है देशभर में जो कुछ भी हुई उसके लिए नूपुर जिम्मेदार हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।





