वीरांगनाओं पर मचा घमासान, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
वीरांगनाओं को लेकर प्रदेश में जमकर बवाल होना शुरू हो गया है और बीजेपी इस मामले को लेकर सीएम आवास का घेराव कर रही है। इस मामले को लेकर बीजेपी राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस ने जो व्यवाहर किया और इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो यह मामला उग्र हो गया है। इस बात को लेकर बीजेपी ने सिविल लाइंस की ओर कूच किया जहां भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़ रहे हैं।
Rajasthan में आपातकाल की स्थिति - Satish Poonia
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां,ओमप्रकाश माथुर, राजेन्द्र राठौड़, राज्यसभा घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी,रामस्वरूप लाम्बा, अनिता भदेल जितेंद्र गोठवाल, जितेन्द्र मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, रामलाल शर्मा, अशोक लाहोटी और ज्ञानदेव आहूजा समेत अन्य नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हुई है और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों में धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया है। प्रदर्शन के दौरान विधायक मदन दिलावर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के पैर में चोट लगने की बात सामने आ रही है।





