मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

बाबोसा की स्मृति सभा के बहाने राजपूत वोट बैंक पर बीजेपी की नजर

प्रकाशित: May 15, 2023 14:27रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच भाजपा ने सीकर से बाबोसा की जन्म स्थली खाचरियावास को अपना केंद्र बनाया है। आज पूर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत की स्मृति सभा में बीजेपी के बड़े नेताओं का आना इस बात को सही साबित कर रहा है।

स्मृति सभा में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनिया, राज्यवर्धन सिंह राठौर, घनयाम तिवाड़ी, दीया कुमारी, बंशीधर बाजिया, झाबर सिंह खर्रा, रंजीता कोली, चंद्रशेखर, भजनलाल और हरिराम रणवा जैसे वरिष्ट नेता भी शामिल हुए है।

बीजेपी को राजपूत वोट बैंक की ताकत पता पिछले चुनावों में उनको इस समाज का साथ नहीं मिला था और इसके कारण वह सत्ता से बाहर हो गई थी। लेकिन बीजेपी पिछले गलती से सबक लेते हुए इस बार राजपूत समाज को साथ लेकर चलने की बात कह रही है।

राजपूत वोट बैंक को साधने के लिए बाबोसा की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया हैं। वहीं 23 अक्टूबर को पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती को पूरे प्रदेश में मनाने का ऐलान कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजपूत समाज की नाराजगी का नुकसान उसे बहुत ज्यादा हुआ था।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को टिकट नहीं ​देना, रानी पदमावती पर बनी फिल्म को लेकर राजपूत समाज नाराज था। उन्होंने चुनावों में बीजेपी के खिलाफ मतदान किया था और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी।