7 और 8 मार्च को बंद रहेगा बाबा खाटूश्याम मंदिर: 9 मार्च से शुरू होंगे दर्शन
फाल्गुन महीने में बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला समाप्त हो चुका है और अब होली के पर्व पर बाबा का मंदिर 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी करते हुए बताया है कि 7 मार्च को होली पर्व पर बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी और इसके बाद 8 मार्च को बाबा श्याम का तिलक किया जाएगा। लेकिन 9 मार्च को सुबह 5:30 बजे होने वाली मंगला आरती से भक्तों के लिए दर्शन शुरू होंगे।
खाटू श्याम मंदिर में नई योजना के बाद भक्त 14 लाइनों के जरिए बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। इसी वजह से भक्तों को 10 से 15 मिनट में ही बाबा श्याम के दर्शन हो रहे हैं। मेले के दौरान भी भक्तों को दर्शनों में ज्यादा का समय नहीं लगा।
लक्खी मेला इस बार 22 फरवरी से शुरू हुआ था जो 4 मार्च को समाप्त हुआ। इस मेले में करीब 60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। एकादशी के दिन तो सबसे ज्यादा करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।





