पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तोड़ दिया तोड़ भारतीय बल्लेबाजों का ये विश्व रिकॉर्ड
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से क्लीनस्वीप कर शानदार जीत हासिल की है। इस सीरीज में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन को देखने मिला है और टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने मिलकर टी20 इंटरनैशनल में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान टी—20 मैचों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है विश्व कप में उसका प्रदर्शन भी बहुत ही शानदार रहा है।
मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की हुई घोर बेइज्जती
टी—20 के इतिहास में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा-शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी के विश्व रिकॉर्ड को पाकिस्तान बल्लेबाजों ने तोड़ दिया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के नाम था लेकिन अब यह रिकॉर्ड बाबर और रिजवान के नाम हो गया है।
रोहित-धवन और रोहित-राहुल की जोड़ी ने चार—चार बार शतकीय साझेदारी की है तो बाबर और रिजवान ने पांचवीं बार पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी करके यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर और रिजवान ने पहले विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रिजवान को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

इस सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शक नहीं होने के कारणा पाकिस्तानी टीम का मनोबल जरूर गिरा लेकिन उनका प्रदर्शन देखने लायक था। मौजुदा समय में पाकिस्तान की टीम टी20 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है।





