मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

दर्शक दिल थाम कर बैठे, मार्च से फिल्मी पर्दे पर उतरेगी ये धमाकेदार फिल्में

प्रकाशित: Mar 07, 2022 19:00रिपोर्ट: Navtej TV

पिछले 2 साल से कोरोना के कारण सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म नहीं लग पा रही थी और जो फिल्में लगी उनको दर्शका की कमी खली। लेकिन मार्च 2022 से दिसंबर 2022 तक एक से बढ़कर एक फिल्म पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जिनको लेकर दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है।

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' होली के दिन यानी 18 मार्च को थियेटर्स में लगेगी। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडीस और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में होंगे।


RRR
यह वह फिल्म है जिसको लेकर दर्शक 2 साल से इंतजार कर है लेकिन कोरोना के कारण इसकी रिलीज डेट बढ़ती गयी थी। लेकिन अब दर्शका का इंतजार खत्म होने जा रहा है और एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का बजट भी ज्यादा है तो यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन का दमदार अभियन देखने को मिल सकता है।

बिहार में चुम्मा कांड, ANM से डॉक्टर ने मांगा चुम्मा, Audio Viral

धाकड़​​​​​​​
कंगना रनोट की फिल्म 'धाकड़' 27 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म में चाइल्ड ट्रैफिकिंग और महिलाओं के शोषण की कहानी को लेकर बनायी गयी है। इस फिल्म को लेकर दर्शको भारी उत्साह है।


अटैक
जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' 1 अप्रैल को रिलीज होगी। जॉन का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीस और रकुल प्रीत सिंह का भी दमदान अभिनय देखने को मिलेगा।

हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को रिलीज होगी। तारा सुतारिया भी फिल्म का हिस्सा है।