मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

राजस्थान: लंगा सिंगर की दर्द भरी आपबीती सुनकर बादशाह ने बचायी पगड़ी की लाज, जानें पूरी कहानी

प्रकाशित: Jan 22, 2022 22:16रिपोर्ट: Navtej TV

हाल ही में टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में राजस्थान के लंगा सिंगर इस्माइल खान की आप​बीती सुनकर सभी लोगों की आंखों में आंसु आ गए। इस दौरान शो के जज सिंगर बादशाह इतने ज्यादा भावूक हो गए की वह लंगा सिंगर की हर तरह से मदद करने का ऐलान कर दिया। पहले भी कई बार बादशाह ने ऐसा काम किया है ​लेकिन इस बार उन्होंने जो किया उसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

लेडी डॉन के प्यार में 2 दोस्त बन गए जानी दुश्मन, फिर शुरू हुआ गैंगवार

कोरोना ने कई लोगों की आर्थिक स्थिति को इतना बिगाड़ दिया है कि कई लोगों को अपनी जमीन और मकान तक बेचना पड़ा है। ऐसी ही कहानी इस लंगा सिंगर इस्माइल खान की है जो कोरोना काल में बुरे हालात से गुजरा है। इस्माइल ने अपने परिवार की खुशी के लिए जोधपुर में बना मकान और प्रॉपर्टी को बेच दिया और बेटी की शादी के कर्ज लिया।

REET: प्रिंटर लगाकर लोगों को बांटे REET के पेपर, भजनलाल ने किया सबसे बड़ा खुलासा

इसके कारण उस पर 12 लाख से ज्यादा कर्ज हो गया था तो उसके चुकने तक उन्होंने पगड़ी नहीं पहनने का फैसला किया था। इसके बाद इस्माइल खान ने कहा कि जब तक उसका कर्ज नहीं चुक जाता तब तक वह पगड़ी नहीं पहनेगा। इस्माइल की बात बादशाह के मन को भा गयी और उन्होंने लाइव शो में ही ऐलान कर दिया कि वे इस्माइल खान का पूरा कर्जा चुका रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि कभी भी कोई समस्या हो तो वो उसे दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।


इस्माइल का ग्रुप साल 2018 में सेमीफाइनलिस्ट रह चुका हैं और इस बार शो में उनकी पहली परफॉर्मेंस ने सभी जजों का दिल जीत लिया है। इस्माइल ने एक दर्जन से ज्यादा देशों में शो किया है। बादशाह ने उनकी मदद का ऐलान किया है उसके लिए उनका आभार भी जताया है।