मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए रणबीर और आलिया पहुंचे महाकाल तो मच गया बवाल

प्रकाशित: Sep 07, 2022 17:57रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड इन दिनों बायकॉट ट्रेंड की चपेट में हैं। इसके चलते बड़े. बड़े बजट वाली दिग्गज सितारों की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आ रही हैं। पिछले 100 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल इस समय बेहाल हो गया है। पहले नजारा ये था कि जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी कही जाता था तो उन्हें देखने के लिए उनके फैंस का जमघट लग जाता हैए लेकिन इन दिनों ये नजारा बदल गया है।

इन दिनों बॉलीवुड सितारे जहां जाते है वहां लोगों का जमघट तो लगता है लेकिन उन्हें देखने के लिए बल्कि उनका विरोध करने के लिएए कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में जहां अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता की प्रार्थना लेकर पहुंचे रणवीर और आलियां का इतना विरोध हुआ कि उन्हें बिना महाकाल के दर्शन किए ही वापस लौटाना पड़ा।

विपक्ष के सहारे बिहारी बाबू करेंगे PM मोदी की सरकार का अंत!

रणवीर.आलिया और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने उज्जैन महाकाल पहुंचने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ड़ाला था कि वो उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे हैए उनके मंदिर पहुंचने से पहले ही वहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।हंगामा इतना बढ़ गया कि रणवीर.आलियां और डायरेक्टर अयान मुखर्जी सीधे उज्जैन कलेक्टर आशिष सिंह के घर पहुंच गए और यहां भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंच गए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके है कि वो बीफ खाते है तो ऐसे में उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है अगर फिर भी वो मंदिर गए तो प्रशासन को जवाब देना होगा।


इसके बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लिए लेकिन लोगों के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए रणबीर.आलिया बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। वहीं आपको बतां दे कि फिल्म ब्रह्मास्त्र अपने मेगा बजट को लेकर भी काफी दिनों से चर्चाओँ में बनी हुई है। 9 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर और आलिया एक साथ नजर आएंगे वहीं फिल्म से पहले रणबीर और आलिया का इतना विरोध इस फिल्म को भी बॉयकॉट की लाइन में ना खड़े कर दे ये रणबीर और आलिया की टेंशन बढ़ाने वाला है।