किंग कोहली ने गुजरात को धोया, प्लेऑफ की दावेदारी हुई मजबूत
आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को ज्यादा मजबूत कर लिया है। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जो सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। इस जीत के साथ ही विराट ने राहत ली होगी तो आरसीबी के प्लेऑफ की उम्मीद अभी भी बची हुई है।
CM Ashok Gehlot की नैय्या डुबाने में लगे उन्हीं के मंत्री-विधायक!
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके साथ 14 मैचों में 8वीं जीत के साथ 16 अंक के साथ वह चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं गुजरात के 14 मैच में 20 अंक है और वह प्लेऑफ में पहले ही प्रवेश कर चुकी है।
गुजरात और लखनऊ नॉकआउट प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं और अब 2 अन्य टीमों को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। आरसीबी की जीत के साथ पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भी उम्मीद खत्म हो गई है। कोहली ने 33 गेंद पर अर्धशतक जड़ा जिसमें 8 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने भी 38 गेंद पर 44 रन बनाए है।

कोहली ने गुजरात के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापस आने का संकेत दे दिया है। इस पूरे टूर्नामेंट में विराट अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और पहली बार किसी सीजन में वह तीन बार गोल्डन तक का शिकार तक हो चुूके है। विराट का बल्लेबाजी औसत भी 20 के आसपास रहा था।





