सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है अफगानिस्तान, बांग्लादेश से होगा मुकाबला
एशिया कप का रोमांच अब अपनी चरण सीमा पर पहुंच गया है तीसरा मैच मंगलवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट मैदान पर शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान दूसरा मैच खेलेगी तो बांग्लादेश का यह टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। दोनों टीमों की तुलना करे तो अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और उसका पहले मैच में श्रीलंका को हराना है।
ये Video आपको सब्र रखना सिखा देगा!
अफगानिस्तान के लिए राहत की खबर है कि कप्तान नबी, बल्लेबाज गुरबाज और गेंदबाज फजलहक फारुख की शानदार फॉर्म में हैं। अगर आज के मैच में अफगानिस्तान टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो वह अंतिम चार प्रवेश करने वाली पहली टीम बन जाएगी। ग्रुप बी में श्रीलंका शामिल है जो पहले मैच को गंवा चुकी है और अंतिम चार में बने रहने के लिए उसे आने वाले मैचों को जीतना होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

बांग्लादेश टीम: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम , महमूदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज,
अफगानिस्तान टीम: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ , इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी , राशिद खान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, समीउल्लाह शिनवारी शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, फरीद अहमद मलिक



