मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इस खतरनाक बीमारी के कारण हुई बप्पी लाहिड़ी की मौत, जानें इसके लक्षण और उपाय

प्रकाशित: Feb 17, 2022 00:10रिपोर्ट: Navtej TV

बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे 69 साल की उम्र में भारतीय संगीत के गायक बप्‍पी लाह‍िड़ी का निधन हो गया है। बप्पी दा ने मुंबई के क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में अपनी अंतिम सांस ली है और डॉक्टर्स ने बताया कि वह पिछले एक साल से ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया जैसी बीमारी से परेशान थे। इस बीमारी के कारण मरीज को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और इसके बाद उसकी नींद में सांस रूकने की बीमारी हो सकती है।

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें बीमारी व्यक्ति की सांस नींद में ही रुक जाती है और उसे पता भी नहीं चलता है।
इसके कारण खून में ऑक्सीजन की कमी होनी शुरू हो जाती है और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लग जाती है। इसके बाद इंसान को नींद आने में परेशानी आने लग जाती है।

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षण

रात की जगह दिन में नींद ज्यादा आना
जोर-जोर से खर्राटे लेने की समस्या शुरू हो जाती है
दम घुटने जैसा लगना
सुबह उठते ही सिरदर्द होना
हाई ब्लड प्रेशर बने रहना


इन लोगों को ज्यादा होती है ये बीमारी

मोटापा-जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है।

60 की उम्र के बाद इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से ग्रसित लोगों को ज्यादा होती है।