मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पाइल्स के मरीज नहीं करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो होगी हालत खराब

प्रकाशित: Mar 07, 2022 19:55रिपोर्ट: Navtej TV

पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण इंसान न तो अच्छे से खा पाता है और ना ही अच्छे से बैठ पाता है। इस बीमारी के होने के कई कारण होते है जिसमें से प्रमुख कारण कब्ज, गैस की समस्या और पाचन संबंधी समस्याएं हैं। कई लोग को इस बीमारी को बताने में भी शर्म आती है लेकिन आज हम आपको इस शर्म को हमेशा के लिए दुर करने जा रहे हैं। पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है इससे सबसे ज्यादा पेरशानी मल त्यागते समय और बैठते समय होती है।

जेलेंस्की की मौत या Putin की सरकार गिरने से ही खत्म हो सकता है अब ये युद्ध

पाइल्स के मरीज इन चीजों से बनाए दूरी

मसालेदार खाना- जो लोग इस बीमारी से पेरशान है तो उनको मसालेदार खाना बंद कर देना चाहिए और जिनको नहीं है उनको इस सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इन चीजों के कारण पाइल्स की समस्या हो सकती है।

अल्कोहल- पाइल्स की समस्या से पीड़ित लोगों को शराब का सेवन करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। इसके सेवन से पेट से जुडी समस्या होती है और बांद में आपको इससे नुकसान होता है।


बाहरी प्रोडक्ट्स- कई लोग अपने खाने में डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करते है और इसके कारण कब्ज और पेट की समस्या का सामना करना पड़ता है। डेयरी प्रोडक्ट्स पाइल्स की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।

ज्यादा नमक- इस बीमारी से ग्रसित लोगों को ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पाइल्स की समस्या वाले लोगों को नमक वाली चीजें खाने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे यह बीमारी बढ़ती है।

फाइबर- पाइल्स की समस्या होने पर मरीज को सीमित मात्रा में ही फाइबर का सेवन करना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए ज्यादा फाइबर का सेवन इस समस्या को बढ़ाता है।