मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टेस्ट में महारिकॉर्ड बनाने से 7 कदम दूर है बेन स्टोक्स

प्रकाशित: Jun 25, 2022 22:10रिपोर्ट: Navtej TV

टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन कुछ खिलाड़ी ही ऐसा करने में सफल हो पाते हैं। लेकिन बेन स्टोक्स ने टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो किसी खिलाड़ी के लिए किसी सपने से कम नहीं है। स्टोक्स ने टेस्ट मैच में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

भगवान शिव की तरह PM MODI ने पीया झूठ का जहर!

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह तीसरे क्रिकेटर बने हैं जिनके नाम 100 छक्कों का रिकॉर्ड है। बेन स्टोक्स से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के जड़े है।

बेन स्टोक्स ने केवल 82वें टेस्ट मैच खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अगर उनको विश्व रिकॉर्ड बनाना है तो उनको 8 ही छक्के जड़ने होंगे और ब्रैंडन मैक्कुलम को पछाड़ देंगे। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का नाम नहीं है केवल सहवाग ने 91 छक्के जड़े है। बेन स्टोक्स इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर है। 5255 रन बनाने के साथ 177 विकेट भी अपने नाम किए है।


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
ब्रैंडन मैक्कुलम- 101 टेस्ट, 107 सिक्स
एडम गिलक्रिस्ट- 96 टेस्ट, 100 सिक्स
बेन स्टोक्स- 82 टेस्ट, 100 सिक्स