मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इन 3 पौधों को घर में लगाने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, होगी पैसों की बारिश

प्रकाशित: Jun 09, 2023 18:31रिपोर्ट: Navtej TV

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि आप किस पौधों को घर के अंदर लगा सकते हैं और किस पेड़ पौधों को घर के बाहर उगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को लगाने के लिए दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कई ऐसे पेड़ पौधे भी होते हैं जिनका आध्यात्मिक महत्व भी होता है कल पेड़ पौधों को पूजनीय स्थान भी दिया गया है बताया जाता है कि इन पेड़ पौधों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। पेड़ पौधों में एक पौधा तुलसी का भी होता है घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है इसे लगाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जाने किन पौधो को घर के बगीचे में लगना चाहिए और किन्हें नहीं

* तुलसी का पौधा:
जिस घर में तुलसी की पूजा अर्चना होती है उस घर पर भगवान श्री विष्णु की सदैव कृपा दृष्टि बनी रहती है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे का सुखना आपके लिए शुभ माना गया है यदि आपके घर में लगी तुलसी सूख जाती है तो यह मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत होता है ऐसा होने पर भविष्य में व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है यदि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा सूख गया है तो आप उसे तुरंत अपने घर से हटा दें।

* अशोक का पेड़ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर या आंगन में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में लगा अशोक का पेड़ सूख जाता है तो आपके घर की सुख शांति भंग होने का संकेत होता है। इसलिए यदि आपके घर में लगा अशोक का पेड़ सूख गया है तो उसे अपने घर से तुरंत हटा दे।

Ajmer 92 में 200 हिंदू लड़कियों के MMS, ब्लैकमेलिंग कांड का दिखेगा काला सच

* शमी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे की तरह ही शमी के पौधे को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है बताया जाता है कि यह पौधा भगवान शिव और शनि देव को बहुत प्रिय है लेकिन यदि शमी का पौधा सूखने लगता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि कि जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां पर शनिदेव की बुरी दृष्टि नहीं पढ़ पाती घर में लगा हुआ शमी का पौधा हरा भरा रहता है तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उस घर में धन की कमी भी नहीं होती लेकिन इस पौधे का सूखना नकारात्मकता का संचार करता है।