बंगाल में युवा कर रहे हैं कंडोम से नशा, जानें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवाओं में नशे का एक अजीब ट्रेंड देखा जा रहा है। युवा नशे के लिए कंडोम का यूज कर रहे हैं और इस नशे के वे आदी हो रहे हैं। यहां स्थितियां यह हो गई हैं कि दुकानों पर कंडोम की कमी हो गई है। नशे के लिए युवाओं के बीच फ्लेवर्ड कंडोम की डिमांड ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। लोग इस लत को लेकर बड़े हैरान हैं।
मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने से रोका तो मुस्लिम खोल रहे है खुद के College
नशे के लिए कंडोम का यूज करने पर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने एक रिसर्च किया जिसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है, रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लेवर कंडोम में एरोमैटिक कंपाउंड होते हैं जो टूटकर एल्कोहल में तब्दील हो जाती है इसकी लत काफी खराब हो सकती है, आपको बता दें यह कंपाउंड कई और चीजों में भी पाए जाते हैं, जैसे ग्लू, सोल्यूशन यानी पंक्चर जोड़ने वाला ग्लूए व्हाइटनर, आदि ऐसा माना जा रहा है कि यह युवा फ्लेवर कंडोम को लंबे वक्त तक गर्म पानी में डालते हैं जिसकी वजह से एरोमैटिक कंपाउंड एल्कोहल में बदल जाते हैंण् जिसके बाद युवा इस पानी की भाप लेते या फिर इस पानी को पी भी लेते है जिससे उनकों नशा हो जाता है।

दुर्गापुर सिटी सेंटरए बिधान नगर, बेनाचिती और मुचीपारा समेत कई इलाकों में फ्लेवर्ड कंडोम ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। कंडोम की बढ़ती डिमांड को लेकर दुकानदारों को भी समझ नहीं आ रहा था कि कंडोम की डिमांड इतनी क्यों बढ़ गई है। तब एक दुकानदार ने जब एक युवा लड़का कंडोम खरीदने आया तो उससे पूछ ही लिया, कि इतनी ज्यादा संख्या में कंडोम खरीदकर वो करते क्या है तो मामले का खुलासा हुआ, युवाओं में नशे की इस नई लत और नई तकनीक ने प्रशासन की चिंता को बढ़ाया है आने वाले वक्त में इसके नतीजे देखने को मिल सकते हैं।




