मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस खिलाड़ी ने बदल दी बेंगलुरु की किस्मत, अब फाइनल के लिए रॉयल्स से होगा मुकाबला

प्रकाशित: May 26, 2022 17:46रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ के खिलाफ खेले 14 रन से जीत हासिल करके दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के बाद लगने लगा है कि वह दूसरे क्वालिफायर में रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर सकती है।

गेहूं के बाद चीनी के लिए तरसेगी दुनिया, मोदी का नया फरमान!

कल के मैच में विराट और कप्तान फाफ तो नहीं चले लेकिन उन दोनों की जगह RCB के युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार ने अपने दम पर मैच जीतवा दिया। रजत ने 54 गेंद में 114 रन की शतकीय पारी से बेंगलुरु का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा दिया। इसके साथ ही हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

बेंगलुरु को दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करना होगा। गुजरात ने पहले क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रजत ने दिनेश कार्तिक के साथ 41 गेंद में 92 रनों की साझेदारी करके टीम की लाज बचाई। विराट ने 25 गेंद में 24 रन बनाए और ग्लेन मैक्सवेल भी 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए।


दोनों टीमें
लखनऊ- क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, मनन वोहरा, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई

बेंगलुरु- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड