मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी बीवी को किया प्रताड़ित

प्रकाशित: Nov 02, 2022 17:32रिपोर्ट: Navtej TV

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाये है. ज्योति ने पवन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. वहीँ दूसरी और पवन सिंह पुलिस की कॉल्स का जवाब देने से भी बच रहे है. ज्योति ने अपनी शिकायत में बताया कि पवन और उनकी शादी 2018 में हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही पवन की माँ और बहन ने ज्योति को उनके लुक्स के लिए ताने देना शुरू कर दिए थे और पवन कि माँ प्रतिमा देसी ने ज्योति के 50 लाख रूपये भी हड़प लिए जो कि ज्योति को उनके मायके से मिले थे. ज्योति ने बताया कि पवन की माँ उन्हें रोजाना गालियों देकर परेशान करती है.

Urfi Javed के Recycling talent ने बना दी ये नई Dress, Video देख लोग कर रहे जोरदार Comments

ज्योति ने अपनी शिकायत में बताया कि पवन उन्हें मेंटली टार्चर करते थे और जब वो गर्भवती थी पवन ने उन्हें कुछ दवाइयां दी जिस से उनका मिस्केरेज हो गया और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया. ज्योति ने पवन पर आरोप लगाया कि पवन उन्हें शराब के नशे में गालियाँ देकर आत्महत्या के लिए उकसाते थे. ज्योति ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पवन ने उन्हें मर्सिडीज कार की डिमांड करके भी बहुत सताया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पवन सिंह पर जितने भी आरोप लगाये है उनके पास उन सारे आरोपों के सुबूत भी है.

ज्योति ने पवन सिंह से भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत में अर्जी भी दाखिल की है. ज्योति ने ये अर्जी 22 अप्रैल को बलिया जिले के फैमिली कोर्ट में दाखिल की थी. ज्योति कि अर्जी पर अदालत ने पवन सिंह को 5 नवम्बर को न्यायालय में पेश होकर अपना पक्ष रखने का भी आदेश दिया है. आपको बता दें कि ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी है. उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और अब्ब पवन और ज्योति की शादी भी टूटने के कगार पर है.