मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कार्तिक की भूल भुलैया का धमाका,3 दिन में कमाई का आंकड़ा 60 करोड़ के पार

प्रकाशित: May 23, 2022 21:40रिपोर्ट: Navtej TV

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है और फिल्म की नॉनस्टॉप कमाई ने कई रिकॉर्ड बना दिए है। कार्तिक आर्यन की मूवी ने फैंस का दिल जीत लिया है और यह फिल्म उनके ​करियर की सबसे शानदार फिल्मी रही है।

चाचा के प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट!

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 14.11 करोड़ के साथ ओपनिंग करके कंगना की फिल्म धाकड़ा को पछाड़ दिया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ में बढ़ा इजाफा देखने को मिला है। इस फिल्म का पहला वीकेंड शानदार रहा और कुल कमाई 55 करोड़ के पार पहुंच गई है।

पहले दिन 14 करोड़, दूसरे दिन 18 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ कमाए है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फर्स्ट डे से लेकर ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन तक कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है।


BhoolBhulaiyaa2— 55 करोड़
PatiPatniAurWoh— 35 करोड़
LukaChuppi — 32 करोड़
LoveAajKal — 28 करोड़
SonuKeTituKiSweety — 26 करोड़

फिल्म जानकारों के अनुसार यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक को कंगना रनौत से टक्कर हुई लेकिन कार्तिक ने बाजी मार ली है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव लीड रोल में नजर आए है।