मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

भूल भुलैया 2 की कमाई से बच गई बॉलीवुड की इज्जत, कंगना की हुई शर्मनाक बेइज्जती

प्रकाशित: May 25, 2022 21:16रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म भूल भुलैया 2 पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है और इसी वजह से फिल्म 100 करोड़ की कमाई की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की इज्जत भी बचाई है क्योंकि लंबे समय से साउथ फिल्मों के कारण लोगों का बॉलीवुड से मन उठ गया था लेकिन इस फिल्म की कमाई से लोगों की रूची दिख रही है।

समलैंगिक संबंध बनाने इंसानों में तेजी से फैल रही है ये खतरनाक बिमारी!

फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन तक लगभग 80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसके बाद भी लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। कमाई की रफ्तार इसी प्रकार चलती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। फिल्म की धुआंधार कमाई कर नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म की टक्कर कंगना की धाकड़ से हुई थी लेकिन कार्तिक ने बाजी मार ली है। कंगना की फिल्म अगर अपना बजट भी निकाल ले तो बड़ी बात होगी क्योंकि फिल्म की कमाई अभी तक 10 करोड़ भी नहीं हुई है।


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भूल भुलैया 2 को शानदार फिल्म बताया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़, शनिवार को 18 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 11 करोड़, मंगलवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों कमाई का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। फिल्म में कार्तिक के साथ तब्बू, कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई है।