8 दिन में 100 करोड़ी बन गई भूल भुलैया 2, कंगना की धाकड़ हुई धड़ाम
बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 की नॉन स्टॉप कमाई ने कार्तिक आर्यन का दिल खुश कर दिया है। फिल्म की कमाई उम्मीद से ज्यादा हो रही है और 8 दिन में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रिलीज के पहले दिन की कमाई देखकर लग गया था कि फिल्म बड़ा धमाका करेगी और यह बात अब सही साबित हो गई है।
Pawri Girl पर भड़क रहे हैं पाकिस्तानी!
फिल्म ने पहले वीकेंड कुल 92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और दूसरे सप्ताह में भी कलेक्शन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। फिल्म ने अब तक 98 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फैंस का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है और इसी वजह से फिल्म की कमाई पर ब्रेक नहीं लगा है।
वहीं बात कंगना की धाकड़ की तो वह अभी तक 10 करोड़ की कमाई करने में भी सफल नहीं हो पाई है। फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है और इसी वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई है।

फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव का अभिनय देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर कंगना बुरी तरह से ट्रोल हो रही है और उनको 9 फ्लॉप फिल्में देने वाली क्वीन बता रहे हैं।





