मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

योगी और अखिलेश को चुनौती देगा नया विपक्षी दल, आजम खान से मिले बड़े नेता

प्रकाशित: Apr 30, 2022 23:07रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश विधानसभा के बाद से ही समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल चल रही है, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से उनके चाचा शिवपाल यादव बेहद नाराज है तो आजम खान खेमे की तरफ से बागावत की चिंगारी उठने लगी है ऐसे में अखिलेश के कहने पर समाजवादी पाटी के नेता आजम खान से मिलने गए थे लेकिन आजम ने उन्हें मिलने से मना कर दिया और अखिलेश को अपने तेवर से वाकिफ करवा दिया, जबकि शिवपाल सिंह जब आजम खान से मिलने गए तो उनके तेवर बदले हुए दिखाई दिए,

अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!

आजम खान से मुलाकात पर शिवपाल यादव से पूछा गया कि क्या वो आजम खान के साथ मिलकर नई पार्टी बना सकते है तो क्या कहा शिवपाल यादव ने आप भी सुनिए आजम खान के साथ शिवपाल यादव मजबूती के साथ खड़े हैं। ये बातें उन्होंने खुद मीडिया से कही। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नया मोर्चा साथ मिलकर बनाने की तैयारी में हैं तो वो बोले कि आजम खान को पहले जेल से बाहर आने दीजिए।

वहीं बात अगर कांग्रेस नेता आचार्या प्रमोद कृष्णनन की जाए तो वो हिन्दू संतों के साथ आजम खान के घर पहुंचे रामपुर पहुंचे और उनके परिवार के साथ रोजा इफ्तार किया और ईद के गिफ्ट भी दिए, कुछ दिन पहले प्रमोद कृष्णनन भी आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि आजम खान के साथ बहुत ज्यादती हो रही है, जेल में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है, ना आजम को जेल में ठीक से ईलाज मिल पा रहा है, वहीं आजम खान के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर प्रमोद कृष्णनन ने कहा कि मानवता के लिहाज से आजम खान से मिले है।


ऐसे में दोनों नेता की मुलाकात उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से नए संकेत देती दिखाई दे रही है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी भी चर्चा है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान नया मोर्चा आकार ले सकता है। इस मोर्चे में कई सारे और छोटे दल भी शामिल हो सकते हैं।