मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

अमेरिका और पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा भूचाल, इमरान और ट्रंप की उल्टी गिनती शुरू

प्रकाशित: May 10, 2023 07:55रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों पूरी दुनिया में पाकिस्तान के पूर्व पीएम और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को लेकर चर्चा हो रही है। क्योंकि दोनों पर पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है पीएम इमरान को तो जेल में डाल दिया गया है तो वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिए है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद से पूरे देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। इमरान के समर्थकों ने कई जगह प्रदर्शन किया तो कई जगह आगजनी की खबरे भी सामने आ रही है। एनएबी और पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से इमरान को गिरफ्तार किया तो देशभर में हाहाकार मच गया। प्रदर्शनकारियों ने सैन्य प्रतिष्ठानों, उनके कार्यालयों पर धावा बोल दिया है। इमरान लंबे समय से अपनी हत्या होने से गंभीर आरोप लगा रहे है।

इमरान की सरकार गिरते ही उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई थी लेकिन वह लंबे समय से सेना से बच रहे थे। लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए और जैसे ही कोर्ट पहले तो उनको जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान और उनके पूर्व दोस्त अब एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए है। पूर्व दोस्तों सेना को कहा जाता है जिसके सहारे उन्होंने पीएम पद हासिल किया था लेनिक सेना जैसे हाथ खिंचा उनकी सरकार भी खिसक गई।

Rajasthan News: राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन समारोह का आयोजन

न्यूयॉर्क की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है और साथ में मानहानि मामले में 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। इस फैसल से उनके फिर से चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है। लेकिन ट्रंप ने कहाा कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई है। वहीं पीड़िता कैरल ने कहा है कि 1996 में ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बारे में उन्होंने 2019 में एक किताब में जिक्र किया था और इससे पहले भी कई महिलाओं ने ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।