3 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़े पूरे राजस्थान की बड़ी खबरें
बूँदी
बूँदी में अहिंसा विशाल वाहन रैली
बूँदी में आज भगवान महावीर की जयंती पर निकाली अहिंसा विशाल वाहन रैली, चौगान जैन मंदिर पहुंची रैली। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष रविंद्र काला, समिति संयोजक रोबिन कासलीवाल, प्रमोद कासलीवाल, गुंजन बाकलीवाल सहित समाज के लोग रहे मौजूद
अजमेर
अजमेर में भगवा रैली का आयोजन
अजमेर के अराई में सभी हिन्दू धार्मिक संगठनों के द्वारा भगवा रैली का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर घर भगवा छाएगा राम राज भी आएगा, वंदे मातरम जय श्री राम के नारे लगाए। पंचायत समिति प्रधान सीता शैतान पूनिया ने भाग लिया वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम देवीलाल, नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह थानाधिकारी गुमान सिंह मय जाब्ता मौजूद रहा।
श्रीगंगानगर
निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण
श्रीगंगानगर में विधायक गौड़ ने किया 95 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, वार्डवासियों ने गौड़ का नागरिक का किया अभिनंदन, इस अवसर पर पार्षद गुरमीत सिंह गिल, जवाहर चावला, प्रेम नायक, सुशील चौधरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें
टोंक;निवाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का निवाई पहुंचने पर भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ किया स्वागत। जयपुर ब्लास्ट को लेकर सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा. कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को नकारा निकम्मा कहा जाता है और फोन टेप करवाते हैं।
हनुमानगढ़
कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता
हनुमानगढ़ में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के फैंसले के विरोध में पार्टी द्वारा रावतसर पालिका सभागार में हुई प्रेसवार्ता,पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल,पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल मटोरिया,सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने की प्रेसवार्ता।
हनुमानगढ़
नगर पालिका की लापरवाही आई सामने
हनुमानगढ़ के नोहर में नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत, घटना के संबंध में परिवारजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कीआस.पड़ोस के लोग बता रहे नगर पालिका की लापरवाही।
अहीर समाज में उठी जनजागृति की चेतना
अलवर
महावीर जयंती पर निकली भव्य शौभायात्रा
अलवर के खेड़ली में महावीर जयंती पर निकली भव्य शौभायात्रा जैन साध्वियों के साथ जैन समाज की महिलाओं और लोगों ने लिया भाग। शौभायात्रा मे पंजाबी बैंड बाजा शहनाई, ढोल आकर्षक का केन्द्र रहे पंजाबी बैंड के कलाकारों ने अच्छे अच्छे करतब किए पेश।
अजमेर
जसराज बेरवा हत्याकांड में दो गिरफ्तार
अजमेर जसराज बेरवा हत्याकांड में दो लोगों को किया गिरफ्तार,पैसों की लेनदेन का मामला आया सामने,पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है जिसमें हत्याकांड से जुड़े बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बीकानेर
महावीर जयंती के अवसर पर निकाली प्रभात फेरी
बीकानेर के नोखा में महावीर जयंती के अवसर पर समग्र जैन समाज ने निकाली प्रभात फेरी। प्रभात फेरी के पश्चात अल्प आहार की व्यवस्था सेठिया धार्मिक भवन में की गई, प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों की सजीव झांकियो ने सभी का मन मोह लिया।
फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें
झुंझुनु
निजी चिकित्सको ने निकाली मशाल रैली
झुंझुनु के चिड़ावा में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर निजी चिकित्सको ने निकाली मशाल रैली,आरडीएम अस्पताल के आगे मशाल रैली का किया स्वागत। चिकित्सको ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, चिकित्सको ने साफ कर दिया कि इस बिल के जरिये गहलोत सरकार जनता एवं चिकित्सको के रिश्तो को खराब करना चाहती है।
अजमेर
900 पुलिस अफसरों और जवानों ने की कार्रवाई
अजमेर जिला पुलिस ने ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत 900 पुलिस अफसरों और जवानों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 118 हिस्ट्रीशीटर, 22 स्थाई वारंटी सहित 850 बदमाशों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया । दबिश के दौरान हार्डकोर अपराधी धनसिंह और संजय मीणा फरार हो गया, पुलिस कर रही है फरार की तलाश।
जयपुर
शिक्षक संघ एकीकृत की प्रदेश महासमिति की बैठक संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की प्रदेश महासमिति की बैठक डाक बंगला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जयपुर मैं प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे, तृतीय श्रेणी अध्यापक ट्रांसफर पर 20 अप्रेल तक का दिया अल्टीमेटम।
किशनगढ़ अजमेर
मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया
अजमेर किशनगढ़ में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, मनमोहक झांकियों के साथ चन्द्रप्रभु मंदिर से सवेरे निकाली गई शोभायात्रा शोभायात्रा टांक पेट्रोल पंप होते हुए मुख्य चौराहा और पुरानी मील होते हुए सिटी रोड स्थित चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची।
Rathore का Promotion तो Poonia होंगे उपनेता प्रतिपक्ष
बहरोड़
विधायक बलजीत यादव ने लगाई बस्सी में दौड़
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने काले कपड़े पहन कर लगाई बस्सी में दौड़, बेरोजगार युवाओं एवं किसानों की विभिन्न मांगों को राज्य सरकार से मनवाने के लिए विधायक ने लगाई दौड़। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।
सीकर
हर्षोल्लास से मनाया महावीर जयंती का पर्व
सीकर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है महावीर जयंती का पर्व महावीर जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा। पंजाब के बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति, कार्यक्रम के साथ महा आरती का आयोजन किया जाएगा।





