मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

प्रकाशित: Apr 15, 2023 18:04रिपोर्ट: Navtej TV

कोटा
कोबरा सांप के काटने से विवाहिता कि मौत
कोटा में कैथून थाना क्षेत्र के जाखोड़ा गांव में एक विवाहिता को कोबरा सांप ने काटा.इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में हुई मौत..पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया

बारां
शराब ठेकेदारों ने दुकानों पर लगाए ताले
बारां में आबकारी विभाग की मनमानी के चलते शराब ठेकेदारों ने दुकानों पर लगाए ताले.शराब ठेकेदारों ने अपनी दुकानों पर ताला लगा कर चाबी आबकारी विभाग को सौंप दी..ठेकेदारों पर घाटे की दुकान उठाने के लिए अनावश्यक रूप से आबकारी विभाग बना रहा है दबाव

भीलवाड़ा
लोहे की फाटक चोरी मामले में दो गिरफ्तार
भीलवाड़ा में करेड़ा कस्बे से लोहे की फाटक चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया.6 अलग-अलग चोरी करना भी कबूल किया.पुलिस कर रही चोरों से पुछताछ

भीलवाड़ा
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा के आदर्श विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 108 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया.शिविर संयोजक ओमप्रकाश सोनी ने बताया की शिविर केशव स्मृति सेवा प्रन्यास एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में यह द्वितीय रक्तदान शिविर है

महिला जो करवाती हैं श्मशान घाट पर लोगों का अंतिम संस्कार

हनुमानगढ़
अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ व मेघवाल समाज की ओर से रैली का आयोजन किया गया.इससे पूर्व कस्बे के अम्बेडकर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें बाबासाहेब की प्रतिमा के आगे पुष्प भेट किये गए

कोटा
कांग्रेस कमेटी ने किया रोजे का आयोजन
कोटा में कांग्रेस कमेटी की ओर से रोज़ा का आयोजन किया गया.इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल हुए शामिल. उन्होंने सभी को रोजे की मुबारकबाद दी

कोटा
खदान में डूबने से दो छात्रों कि मौत
कोटा के खदान में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई.रेस्क्यू कर दोनो छात्रों के शवो को निकाला बाहर..फिलहाल पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

झालावाड़
खेतों मे लगी भीषण आग
झालावाड़ के पनवाड़ थाना क्षेत्र में चार गांवो के खेत में लगी भीषण आग.गणेशपुरा, आकोदिया, उम्मेदपुरा, सरखण्डिया गांव के खेतो मे अज्ञात कारणो से लगी आग ने हवा के कारण विकराल रूप ले लिया. दमकल की मदद से आग पर पाया काबू

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

खेड़ली,अलवर
सात दिवसीय लक्खी मेले का हुआ आयोजन
अलवर के ग्राम पंचायत बहतुकला मे माँ धौलागढ़ देवी के सात दिवसीय लक्खी मेला का हुआ आयोजन.मेले मे माता के दर्शन के लिए कई प्रांतों से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.मेले का शुभारंभ कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा ने ध्वजारोहण के साथ किया

कोटा
मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप
कोटा के स्टील ब्रिज नहर के पास सड़क पर मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप.मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की लगी भीड़.वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया

श्रीगंगानगर
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
श्रीगंगानगर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद निहालचंद ने सैनिकों व अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया.सांसद निहालचंद ने रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया..बठिंडा से ट्रेन शाम 5.55 बजे प्रस्थान कर रात्रि 08.00 बजे श्रीगंगानगर पहुंचा करेगी

Corona के बढ़ते आंकड़ों से डर का माहौल

डूँगरपुर
केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मशाल जुलूस!
डूँगरपुर में संविधान बचाओ को लेकर यूथ कॉंग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला.केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी.यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने केंद्र सरकार के खिलाफ हठधर्मिता व संविधान का दुरूपयोग करने की कही बात।

चित्तौड़गढ़
भाजपा स्थापना दिवस पर मरीजों को बांटे बिस्कुट
चित्तौड़गढ़ में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्यक्रमों का हुआ आयोजन.जिला राजकीय चिकित्सालय में भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व मे वार्ड में भर्ती मरीजों को बिस्कुट का वितरण किया.वहीं चित्तौड़गढ़ मैं बढ़ रहे कोरोना पर चिंता व्यक्त की