एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान
कोटपूतली ,जयपुर
शौर्यवीरों का हुआ सम्मान
जयपुर के कोटपूतली के ग्राम रामपुरा के 55 शौर्यवीरों का हुआ सम्मान समारोह...कार्यक्रम में ग्राम रामपुरा के 55 शौर्यवीरों का माल्र्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया..... कार्यक्रम का आयोजन श्री ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में हुआ
चित्तौड़गढ़
खेल प्रतियोगिताका हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ के प्रतापगढ़ दूध डेयरी संघ की ओर से पहली बड़ी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.....4 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी चार खेल प्रतियोगिता .......6000 से अधिक खिलाड़ी लेंगेभाग
सुरजगढ़, झुंझुनूं
मां-बेटी का शव मिला कुंड में
झुंझुनूं के सुरजगढ़ में विवाहिता व उसकी 3 वर्षीय बेटी का घर में बने कुंड में मिला शव.....आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमें दे रही है दबिश....प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव को कुंड में डालने की संभावना
जालौर
कांस्टेबल ने दिया ईमानदारी का परिचय
जालौर में मुख्यालय अभय कमांड सेंटर में तैनात हेड कांस्टेबल को सड़क पर पड़ा मिला पर्स...... मालिक को लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय....पर्स में था ब्लैंक चेक मिला जिसमें 5 लाख की राशि भरी हुई थी....
नवलगढ़, झुंझुनूं
चोरो ने बंद पड़ी हवेली को बनाया निशाना
झुंझुनूं के नवलगढ़ में चोरों ने बंद पड़ी हवेली को बनाया निशाना.....चोरो ने चार कमरों का ताला तोड़ लाखों का सामान किया चोरी....पुलिस कर रही मामले की जांच
श्रीगंगानगर
मजदूरी करने गए मजदूर की मौत
श्रीगंगानगर में नेतेवाला गांव में मजदूरी करने गए मजदूर की मौत...परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...पुलिस जुटी मामले की जांच में
Jaipur News: शहीद स्मारक पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
अजमेर
बन्द घर मे मिली महिला की लाश
अजमेर में तोपदड़ा क्षेत्र में बन्द घर मे मिली महिला की लाश..... 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही लाश....आसपास के लोगो ने बदबू आने पर पुलिस को दी जानकारी...पुलिस कर रही मीमले की जांच
चित्तौड़गढ़
एएनएम-एलएचबी संघ का धरना जारी
चित्तौड़गढ़ में एएनएम और एलएचबी संघ के तत्वाधान में महिला हेल्थ वर्करों का6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी....राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी.....सीएमएचओ ऑफिस से जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकालीरैली
बूंदी
रैपिड एक्शन फोर्सबूंदीदौरे पर
बूंदी में 7 दिन के दौरे पर आई रैपिड एक्शन फोर्स दौरे के अंतिम दिन पुलिस परेड ग्राउंड में डेमो प्रस्तुत किए गए....किस प्रकार हमलावर हावी होते हैं ,उस समय रैपिड एक्शन फोर्स अपना एक्शन दिखाती है....तरह-तरह के डेमो यहां पर प्रस्तुत किए.... इसको देखने के लिए पुलिस सहित आमजन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे
जोधपुर
इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर में टॉप 5 में चयनित वांछित एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार....पिछले 5 साल से चल रहा था फरार.....पुलिस ने आरोपी के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया हैं।
टोंक
एनक्यूएएसकार्यक्रम की शुरुआत
टोंक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों कार्यक्रम की हुई शुरुआत .....एनक्यूएएस के दो सदस्यों के दल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडिया का निरीक्षण किया.... इस दौरान एमक्यूएएस के सदस्य डॉ मीना मित्तल और डॉ रामकिशन पांडे का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया
बीकानेर
नोट को बदलने की प्रोसेस शुरू
आरबीआई ने 19 मई को 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था... इसके तीन दिन बाद देशभर के बैंकों में नोट को बदलने की प्रोसेस शुरू हुई.... लोग बैंकों में अपने नोट बदलने के लिए पहुंच रहे है....
बूंदी
जिला कलेक्टरने ली अधिकारियों की बैठक
बूंदी में जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस लोकसभा चुनाव की क्रियान्वित की गति बढ़ाने को लेकर आयोजित की बैठक.....तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर आमजन को जानकारी दी जाए, कई अहम बिंदुओं पर ली बैठक.... जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
भीलवाड़ा
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा में नवसृजित जिला शाहपुरा में शामिल करने के विरोध में संपूर्ण कस्बा स्वैच्छिक बंद किया......मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा.....व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार मंत्री,भगवान सिंह सोलंकी,भगवान मंत्री, सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजुद
Jaipur News: करौली में सफाई के नाम पर करोड़ों का घोटाला
बीकानेर
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखी....बीजेपी उप प्रदेशाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने बताया कि चुनाव में 150दिन बचे हैं... उसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी... ऐसे में हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है
राजसमंद
पुलिस ने कैटरिंग व्यापारी से की मारपीट
राजसमंद में पुलिस की गुंडई आई सामने... जांच का हवाला देते हुए कैटरिंग व्यापारी से की मारपीट.....व्यापारी ने लगाए गंभीर आरोप....घटना सीसीटीवी में हुई कैद... परिजन ने एसपी ऑफिस से लगाई न्याय की गुहार
चाकसू ,जयपुर
छप्परपोश घर में लगी आग
जयपुर के चाकसू में छप्परपोश घर में लगी आग....आग में 20 हजार की नकदी समेत अनाज व घरेलू सामान जलकर हुआ राख.....आग में एक भैंस सहित भैंस का पाड़ा झूलसा.... पुलिस व दमकल ने मौक़े पर आग पर पाया काबू,
बयाना ,भरतपुर
श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
भरतपुर के बयाना में पीलूपुरा शहीद स्थल पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन की 15वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ....2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी....
रामगढ़,अलवर
एएनएम-एलएचबी नेएसडीएम को सौंपाज्ञापन
अलवर के रामगढ़ में एएनएम व एलएचबी ने जयपुर में सांकेतिक धरने में शामिल होने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा....राजस्थान सरकार को 4 वर्ष पूरे होने के बाद सभी विभागों के कर्मचारी संघ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया.....अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
कोटा
चिकित्सक ने की आत्महत्या
कोटाके बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के उज्जवल विहार में आयुर्वेदिक चिकित्सक के फांसी लगाकर की0 आत्महत्या..... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.... कर्मचारियों एवं माली समाज के लोगों ने प्रदर्शन...पुलिस कर रही मामले की जांच
बीकानेर
किसान पंचायत का धरना प्रदर्शन
बीकानेर में जन किसान पंचायत गैर राजनैतिक ने प्रदर्शन किया ... संरक्षक जयनारायण व्यास ने बताया कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर घुम्मकड़ जाती को मुफ्त पट्टे जारी करने का कहा था....उन्हें आज तक कोई पट्टा नहीं मिला
कोटा
रंधावा परिवाद मामले में हुई सुनवाई
कोटा जिला न्यायालय में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ परिवाद का मामला... न्यायालय में रिकॉर्ड हुआ तलब....बीजेपी नेता मदन दिलावर ने इस्तगासे के जरिए कराया था परिवाद दर्ज...मामले में 30 मई को होगी अगली सुनवाई...
भीलवाड़ा
ट्रेन की टक्कर से श्रमिक की मौत
भीलवाड़ा में रायला रेल्वे फाटक के पास ट्रेन की टक्कर से एक श्रमिक की मौत.....परिजन आने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम...पुलिस कर रही मामले की जांच
टोंक
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रही लैब
टोंक के निवाई में कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के आदेशों के बाद बिना रजिस्ट्रेशन लैब के खिलाफ कार्रवाई की.... नायब तहसीलदार और बीसीएमएचओ ने सीज की कार्रवाई की... एसडीएम और चिकित्सा विभाग ने जांच कर रिपोर्ट पेश की... जिसमें भारी अनियमितता के साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन और बिना प्रशिक्षित कर्मचारियों के जांच करना पाया गया...
अजमेर
विश्राम स्थली का किया निरीक्षण
अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित दौरा....बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, ने विश्राम स्थली का किया निरीक्षण......होटल पेरोडीजो में जोशी लेंगे बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक
बीकानेर
शिक्षकों के द्वारा पड़ाव जारी
बीकानेर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने अपनी 7 सूत्री मांगों के समाधान हेतु डाला पड़ाव....शिक्षा मंत्री और निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ पांच दौर की वार्ता होने के बावजूद भी नही हुआ स्थाई समाधान ....23 मई से 5 दिन का शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षकों के द्वारा पड़ाव दिया जाएगा





