एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 20 बड़ी खबरें
टोंक
झगड़े में हुई युवक की हत्या
टोंक जिले के पीपलू में एक शख्स की पीट-पीटकर की हत्या कर दी.. बीच बचाव करने आए मृतक का बेटा घायल गंभीर घायल हो गया.झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की तलाश कर रही है..
बूंदी
सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
बूंदी में राष्ट्रीय राजमार्ग बरूंधन चौराहे से राणा जी का गुडा तक बनने वाले स्टेट हाईवे को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया..सड़क निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया..जनप्रतिनिधियों ने कहा- 15 अप्रैल तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो नेशनल हाईवे जाम कर करेंगें उग्र आंदोलन
झालावाड़
हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार
झालावाड़ जिले के कवि और शिक्षक शिवचरण सेन की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.इस मामले में पुलिस ने सरकारी विद्यालय के पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है
Corona के बढ़ते Case, Ayurveda से इलाज | Latest News | Rajasthan
भीलवाड़ा
स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां
भीलवाड़ा के ग्राम पंचायत मांडल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के कारण राहगीरों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.ग्रामीणों द्वारा बार-बार पंचायत को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस सफाई व्यवस्था व गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान नहीं हो रहा.जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है
सिरोही
घर में लगी आग से हुआ बड़ा नुकसान
सिरोही के बरलूट गांव के सुजापुरा के पास घर में आग लगने से हड़कंप मच गया.इस दौरान स्थानीय लोगो ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया.मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.
राजसमंद
अवैध अफीम के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध अफीम जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार.पुलिस ने 7किलो अवैध अफीम के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.पुलिस कर रही आरोपी से पुछताछ
Congress छोड़ अब दूसरी पार्टी का दामन थाम चुनाव लड़ेंगे ये नेता
बारां
आबकारी विभाग की कार्रवाई संदेह के घेरे में
बारां में आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद आबकारी विभाग के अधिकारी जानकारी देने में हो रहे हैं असमर्थ.अवैध शराब के ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की है मंशा.मीडिया को ही नहीं दे रहे हैं संतुष्ट जवाब तो आम पब्लिक को क्या देंगे आबकारी अधिकारी जवाब
जैसलमेर
दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
जैसलमेर के सर्व समाज के युवाओं ने उदयपुर के कक्षा 4 की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों के खिलाफ निकाला मौन जुलुस.दोषियों को फांसी की सजा व पीडि़त को मुआवजा देने की मांग की पर अड़ा सर्व समाज.बालिका पूजा भील की तस्वीर के समाने पुष्प अर्पित किये गये और मोमबत्ती कैंडल रख ,2 मिनट के लिये मौन श्रद्धांजलि रखी गई |
सीपी जोशी ने कसा कांग्रेस पर तंज
जयपुर सीरियल ब्लास्ट में पीड़ित परिवार वालो से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,सीपी जोशी ने कसा कांग्रेस पर तंज.जोशी ने कहा-क्या कारण रहा की जो ब्लास्ट के सभी आरोपी आतंकवादी बरी हो गए.सरकार छोटे छोटे मामलों में दिल्ली से वकिल बुलाती ऐसे मामलों में वकील क्यों नही बुलाती.इस दौरान जोशी के साथ सांसद राम चरण बोहरा, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता मौजूद रहे
खेड़ली,अलवर
घटिया निर्माण की भेंट चढा गौरवपथ
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे मे रेल्वे स्टेशन से कठूमर रोड अहिंसा सर्किल तक गौरवपथ अधिकारियों और ठेकेदारो की भेंट चढ गया.लोगों ने शुरुआत मे घटिया निर्माण का विरोध किया था लेकिन लोगों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया.परिणाम स्वरूप मुख्य सडक़ उखडऩे लगी जिसकी दौबारा रिपेयरिंग की गई
किशनगढ़
किशनगढ - इंदौर फ्लाइट का संचालन बंद
किशनगढ़ एयरपोर्ट से इंदौर की फ्लाइट का संचालन भी हुआ बंद.किशनगढ़ एयरपोर्ट से केवल सूरत के लिए फ्लाइट रहेगी उपलब्धवही सूरत की फ्लाइट भी तीन के बजाय 4दिन में होगी संचालित.कम एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इंदौर की फ्लाइट बंद होने का कारण वीजीएफ योजना का बंद होना बताया..किशनगढ़ एयरपोर्ट निदेशक बीएल मीणा ने दी जानकारी
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
बानसूर
भाई ने भाई को मारी गोली
बानसूर के अलवर बाईपास तिराहे पर युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया.युवक को गंभीर हालत में बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया.युवक के ताऊ के लडके ने की फायरिंग.पुलिस ने आरोंपी को गिरफ्तार कर जांच की शुरू
बहरोड़
विधायक ने काले कपड़े पहनकर लगाई दौड़
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने कठूमर नगर बस स्टैंड से लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड तक काले कपडे पहन 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दौड़ लगाई.बलजीत यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद किसान,जवान एवं मजदूरों को उनका हक नहीं मिला, जिसके लिए विधायक को उनका हक दिलाने के लिए काले कपड़े पहन कर सड़क पर दौड़ लगानी पड रही है, विपक्ष भी इस मामले में चुप्पी साधे हुआ है।
रेनवाल,जयपुर
युवक ने की आत्महत्या
रेनवाल थाना इलाके के मंढ़ा-प्रतापपुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली....शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया...फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर
संयुक्त अभिभावक संघ पहुंचा शिक्षा मंत्री के आवास
जयपुर में संयुक्त अभिभावक संघ निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर पहुंचा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के आवास पर.फीस बढ़ोतरी के नाम पर अभिभावकों किया जा रहा है परेशान.अभिभावकों ने दी चेतावनी सड़कों पर उतर कर करेंगे विरोध प्रदर्शन





