एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान
कोटा
भाजपा किसान मोर्चा ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
कोटा में भाजपा किसान मोर्चा ने शिक्षक भर्ती निरस्त करने और भर्तियां निकालने हेतु किया सद्बुद्धि यज्ञ..बेरोजगारों के हित में तुरंत सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा के सभी पेपर को निरस्त करके पुनः ईमानदारी से करवाना चाहिए. साथ ही कटारा के समय सभी भर्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए
श्रीगंगानगर
24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प शुरू
श्रीगंगानगर में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प शुरू..हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ..ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैम्प..सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे कैंप
भीलवाड़ा
राम कथा का हुआ शुभारम्भ
भीलवाड़ा के मांडल में कलश यात्रा के साथ नो दिवसीय राम कथा का हुआ शुभारम्भ.तालाब की पाल पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हुआ...कलश यात्रा बस स्टैंड पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू होकर प्रताप नगर सब्जी मंडी सदर बाजार चारभुजा मंदिर जाटो का मोहल्ला होते हुए हनुमान मंदिर पहुची
जयपुर
अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
जयपुर में अवैध हथियार के साथ एक बदमाश हुआ गिरफ्तार.पुलिस ने आरोपी से देशी कट्टा किया बरामद..आरोपी के खिलाफ ATM उखाड़ने व मारपीट के 20 मामले है दर्ज....पुलिस कर रही मामलें की जांच
Cricket के भगवान का 50वा जन्मदिन
बूंदी
जिला कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता
बूंदी में जिला कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता.. महंगाई से राहत को लेकर दी जानकारी.कहा-जिले में कैंपों को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है..कल से महंगाई से राहत को लेकर नगर पालिका नगर परिषद और ग्राम पंचायतों पर इन कैंपों का आयोजन किया जाएगा
कोटा
भगवान परशुराम महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल शोभायात्रा में हुए शामिल. धारीवाल पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर परशुराम सर्किल पहुंचे जहां विधिवत पूजा अर्चना की
चित्तौड़गढ़
जाड़ावत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
चित्तौड़गढ़ में राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. कहा केंद्र सरकार ने प्रदेश की गहलोत सरकार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है .फिर भी मुख्यमंत्री गहलोत की सोच, जागरूकता और संवेदनशीलता के चलते बजट घोषणा पत्र में किए गए 90%वायदे पूरे किए है
महंगाई राहत कैम्प को लेकर रामलाल शर्मा का कांग्रेस सरकार पर हमला
जयपुर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
जयपुर में भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे.गर्मी के समय मे पशु पक्षियों की सेवा करना परमार्थ की सेवा के समान है..अध्यक्ष विजय महाकाल ने बताया इसी उद्देश्य से श्री श्याम सेना की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है
रियांबड़ी,नागौर
प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
रियांबड़ी में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया.जिसमें प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..रामकिशोर तिवाड़ी ने भगवान परशुराम की जीवनी के बारे में बताया सम्पूर्ण मानव समाज को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित किया
श्रीगंगानगर
विशेषज्ञों ने लगाया कैंसर परामर्श कैम्प
श्रीगंगानगर मे बंसल सुपरस्पैश्लिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञों ने लगाया कैंसर परामर्श कैम्प. कैंसर एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. संदीप भास्कर ने कहा कि कैंसर हमारी इम्यूनिटी से संबंधित है अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी तो कैंसर से बचाव हो पायेगा
हमारी मांग जब तक नहीं मानी जाएगी तब तक जारी रहेगा अनशन- मंत्रालयिक कर्मचारी
बूँदी
बॉलीवुड एक्टर पायल ने दिया विवादित बयान
बूँदी में बॉलीवुड एक्टर पायल रोहतगी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में 10 मई को पेशी थी...लेकिन कन्फ्यूजन की चलते आज पायल रोहतगी और उसके पति संग्राम सिंह के साथ कोर्ट में पेश होने आई,.जहां पर अगली तारीख उन्हें 10 जुलाई मिली है।





