KGF जैसी मिली सबसे बड़ी सोने की खादान, देखकर उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड पर भारी पड़ रही फिल्म KGF-2 तो लगभग आप सभी ने देखी ही होगी, वहीं KGF जिसमें 'रॉकी भाई' यानि अभिनेता यश सबसे बड़ी सोने की खदान पर कब्जा कर लेता है और वहां से इतना सोना निकलता है कि हर कोई हैरान रह जाता है, अब वो फिल्म की कहानी लगता है हकीकत में बदलने वाली है, यानि सोने की सबसे बड़ी खदान मिल गई है और अब इससे सोना निकालने की तैयारी की जा रही है, तो ये सोने की खदान मिली कहां है, और यहां कितना सोना है चलिये आपको बताते है..
KGF की तरह अब यहां मिली देश की सोने की सबसे बड़ी खादान!
फिल्म केजीएक की तरह अब देश की सबसे बड़ी सोने की खदान मिली है, ये खदान मिली है, बिहार के जमुई जिले में, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, जिले में 37.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन सोने का भंडार मौजूद है, बिहार सरकार ने जमुई जिले में "देश के सबसे बड़े" सोने के भंडार की खोज के लिए अनुमति दे दी है, खान और भूविज्ञान विभाग जीएसआई और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम सहित जांच में लगी एजेंसियों के साथ विचार कर रहा है,
वहीं इसको लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव सह खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि जीएसआई के निष्कर्षों का विश्लेषण करने के बाद परामर्श प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें जमुई जिले में करमाटिया, झाझा और सोनो जैसे क्षेत्रों में सोने की खदान होने का संकेत मिला।वहीं आपकों बतां दे कि केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले साल लोकसभा में जानकारी दी थी कि बिहार के पास भारत के सोने के भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है, उन्होंने कहा था कि बिहार में 222.885 मिलियन टन सोना धातु है,

जो देश के कुल सोने के भंडार का 44 प्रतिशत है, नेशनल मिनरल इन्वेंटरी के अनुसार, देश में 1 अप्रैल 2015 के आंकड़ों के मुताबिक 654.74 टन स्वर्ण धातु मौजूद है. इस धातु से 501.83 मिलियन टन तक सोना निकाला जा सकता है. इसमें से बिहार में 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु मौजूद है, यानि अगर जो संभावना जताई जा रही है उसके अनुसार अगर बिहार के जमुई की खदानों से सोना मिलता है तो ये देश की सबसे बड़ी सोने की खदान होगी।

