कॉमनवेल्थ गेम्स 2022ः भारत के खाते में अब तक 18 मेडल, आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरे
बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 6 दिन के खेल खत्म होने तक भारत की झोली में 18 मेडल आ चुके है और आज 7वें दिन भारत के खाते में 3 से 5 मेडल आ सकते हैं।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद पर दिखेगा राजनीति के जादूगर का जादू, मोदी-शाह को मिलेगी कड़ी टक्कर!
भारत के खाते में पांच गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 10 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि तीन पदक जूडो में एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स, स्क्वॉश और एथलेटिक्स में आए हैं।

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक होगा। इसमें 72 देश हिस्सा ले रहे है और भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी इसमें शािमल है।





