मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

इस दरिंदे ने दर्जनों कश्मीरी पंडितो को दी थी दर्दनाक मौत, जानें बिट्टा कराटे का राज

प्रकाशित: Mar 16, 2022 23:24रिपोर्ट: Navtej TV

बिट्टा कराटे इस नाम से वो हर कोई वाकिफ है जिसने कश्मीरी पंडितो पर बनाई गई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखा है और कश्मीरी पंडितो के दर्द को इस फिल्म के जरिये महसूस किया है, उस हैवानियत को महसूस किया है जो कश्मीरी पंडितो ने झेली। कश्मीरी पंडितो ने जिस मंजर का सामना किया उस दौर में द कश्मीर फाइल्स के जरिये शानदार कोशिश की है विवेक अग्निहोत्री ने

जिसने 20 ज्यादा Kashmiri Pandits को उतार दिया मौत के घाट,VIDEO

ऐसी कोशिश की है कि हर तरफ द कश्मीर फाइल्स की चर्चा हो रही है सोशल मीडिया तो कश्मीर फाइल्स पोस्टस से भरा पड़ा है, हर तरफ कश्मीर फाइल्स की चर्चा हो रही है, 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने हर किसी को भावुक कर दिया है, कश्मीरी पंडितो पर किए गए दर्द को देखकर हर कोई सिहर उठा, सिहर उठा बिट्टा कराटे के रोल को देखकर, बिट्टा कराटे के व्यक्तित्व को देखकर ही लोगों की रूह कांप उठी है इस बीच हर कोई ये जानना चाह रहा है आखिर कौन है ये बिट्टा कराटे, कहां है और अब क्या करता है...

तो आपको बतां दे कि बिट्टा कराटे अब जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चैयरमेन है,1990 में कश्मीरी पंडितो के नरसंहार के बाद राजनीति की दुनिया में उतर गया था, राजनीति में आने से पहले अपने इंटरव्यू में बिट्टा कराटे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को कबूला लेकिन बाद में पलट गया, फिल्म में बिट्टा कराटे ने खुद बताया कि उसने 20 लोगों को मौत के घाट उतारा जिसमें से ज्यादात्तर कश्मीरी पंडित थे यहीं नहीं बिट्टा ने बताया कि उसे ऊपर से ऑर्डर मिलता था अगर कहा जाता तो अपनी मां और भाई को भी मार देता, लोगों को मारने के लिए बिट्टा हमेशा पिस्टल का इस्तेमाल करता था


बिट्टा ने कश्मीरी पंडितो पर जो जुर्म किया है वो द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है, कश्मीरी पंडितो को रातों-रात अपने घर छोड़कर भाग जाना पड़ा फिल्म में इंसानियत का गला घोंटने वाले आतंकियों की करतूते दिखाई गई है इन्ही खूंखार आतंकियों में से एक बिट्टा कराटे भी है फिल्म में बिट्टा कराटे को जानने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है, हम भी आपको यहीं कहेंगे कि अगर कश्मीरी पंडितो पर हुए दर्द को जानना है तो इस फिल्म को देखने जरूर जाए।