जयपुर की महिला जज से ब्लैकमेलिंग,अश्लील फिल्म बनाकर मांगे 20 लाख रुपए
ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं होना आम बात हो गई है लेकिन अब इसकी चपेट में बड़े—बड़े लोग आ रहे है। लेकिन कई बार इसके शिकार हुए लोग बदनामी के डर से पुलिस में इसकी शिकायत नहीं करते है और उनको पैसे देकर मामला खत्म करने का प्रयास करते है। हाल ही में जयपुर में एक महिला जज को भी ब्लैकमेल का शिकार बनाया गया है। इस घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश जज को ब्लैकमेल करने कोर्ट तक जा पहुंचे।
इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख कि लूट
जज ने पहले तो रिपोर्ट नहीं दर्द करवाई लेकिन जब मामला बढ़ा तो इस घटना के बारे में जानकारी दी। बदमाशों ने महिला जज को धमकाने के लिए पहले कोर्ट और फिर उनके सरकारी आवास पर पार्सल भेजे। इसके बाद 20 लाख रुपए की मांग कर डाली। एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटो के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जज ने जयपुर कमिश्नरेट में FIR दर्ज करवाई है। यह घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है।
महिला जज ने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। CCTV फुटेज से पहचान नहीं हो पाने के कारण उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। सरकारी आवास पर 27 फरवरी को दोबारा लिफाफा भेजा गया। बदमाशों ने महिला जज को धमकी देते हुए कहा की उनकी पूरी नजर है। पुलिस CCTV फुटेज में दिख रहे हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने में लगी हुई है।





