मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम के दौरान हुआ ब्लास्ट

प्रकाशित: Apr 12, 2022 23:42रिपोर्ट: Navtej TV

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा के दौरान बड़ी चूक सामने आयी है और कार्यक्रम के दौरान ही तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट के दौरान अफरा-तफरी के साथ भगदड़ मच गयी। जिस जगह पर ये धमाका हुआ था वहां से सीएम नीतीश कुमार कुछ ही दूरी पर खड़े थे।


इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ने विस्फोटक पदार्थ में माचिस फेंकी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार विस्फोटक पदार्थ पटाखा बताया जा रहा है। पुलिस को आरोपी युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली भी पकड़ी है। मुख्यमंत्री जनता का आवेदन ले रहे थे और उसी दौरान बच्चे ने पटाखा फेंक दिया और तेज धमाका हो गया।


कुछ दिन पहले भी सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक देखने को मिली थी और अब इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। नालंदा के दौरान भी सीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी फिर भी इस प्रकार की घटना का होना लापरवाही को बता रहा है।