मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

इन लकी चार्म ने बदली बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की जिंदगी

प्रकाशित: Jan 04, 2022 17:40रिपोर्ट: Navtej TV

हम सभी लोग अपनी जिंदगी में कई बार ऐसी चीजों पर विशेष करते है जो हमारे लिए लकी चार्म बन जाती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के मशहुर स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो लकी चार्म में बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। इन पर इनका भरोसा इतना ज्यादा है कि ये लोग हमेशा इसको मानते हैं।

फिल्म Pushpa ने तोड़ दिए कमाई की सारे रिकॉर्ड, कलेक्शन जानकर उड़ेंगे होश

सलमान खान
बॉलीवुड का दबंग खान के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान का लकी चार्म तो सभी को पता है अगर आपको नहीं पता है तो आप देखना कि वह हमेशा ब्रेसलेट पहनते हैं। यह फिरोजा पत्थर से जड़ा ब्रेसलेट उनके लिए बहुत लकी साबित हुआ है और सलमान ने खुद भी बताया है कि उनके इस ब्रेसलेट की वजह उनके साथ कभी बूरा नहीं होता।

विद्या बालन
विद्या बालन का लकी चार्म उनका काजल है जो उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदलाव लाया है। विद्या हमेशा किसी इवेंट्स या पार्टीज में काजल के बिना नजर नहीं आती है विद्या को हाशमी काजल पर काफी यकीन है जो पाकिस्तान में बनता है। विद्या इस बात को मानती है कि हाशमी काजल और बीड्स ने उनकी जिंदगी बदल का काम किया है।


रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का लकी चार्म के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। रणवीर अपने पैर में काला धागा हमेशा बांधते हैं इसकी पीछे उनके बीमार होने की कहानी जुड़ी है।

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक यानि अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक बार ऐसा समय आया था कि उनको फिल्में नहीं मिल रही थीं। इसके बाद उन्होंने नीलम से जड़ी अंगूठी पहना शुरू किया जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गयी।

शाहरुख खान
किंग खान यानि शाहरुख खान का लकी चार्म नंबर '555' है और उनकी गाड़‍ियों के नंबर प्लेट भी यही है। कई बार उन्होंने इस नंबर को लेकर अपनी बात बतायी है।