शमशेरा को देखकर पागल हुए फैंस, टीजर देखकर लगा बड़ा झटका
इन दिनों फिल्म शमशेरा को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और इस फिल्म की तुलना आरआरआर और केजीएफ 2 से हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर का दमदार लुक देखकर लोगों को बड़ी खुशी मिल रही है।लंबे समय बाद इस फिल्म से रणबीर कपूर की वापसी हो रही है और शेमशेरा का टीजर रिलीज कर किया दिया गया है।
गोली से भी ज्यादा खतरनाक होता है एक पक्षी का हवा में Plane से टकराना!
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर और संजय दत्त को देखकर उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। यशराज ने शमशेरा बनाने का एलान मई साल 2018 में किया था। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म में आदिवासी योद्धा के रूप में रणबीर कपूर अंग्रेजों के खिलाफ अपने लोगों के साथ मिलकर लोहा लेते दिखे है। टीजर की शुरुआत मे दिखाया जा रहा है कि लोगों पर अंग्रेज अधिकारी अत्याचार कर रहे हैं। रणबीर कपूर अंग्रेजी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य किरदार में नजर आएंगे।





