मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सलमान खान का जादू, फैंस ने दिया बड़ा झटका

प्रकाशित: Nov 27, 2021 15:05रिपोर्ट: Navtej TV
सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि सलमान खान का का जादू अब बॉक्स ऑफिस से गायब हो गया है। सलमान की पिछली फिल्म को भी फैंस ने नकार दिया था और इस बार भी ऐसा ही लग रहा है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिला है लेकिन इसके बाद भी फैंस ने इससे दूरी बना ली है। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म का का जमकर प्रमोशन भी किया था लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख पाया है। फिल्म 'अंतिम' के रिलीज से पहले ट्रेड एनालिस्ट्स और सलमान को बंपर ओपनिंग की उम्मीदे थी लेकिन पहले दिन का कलेक्शन देखकर तो उनको भी झटका लगा है।

बंपर ओपनिंग को लगा झटका
सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुये सभी लोगों ने उम्मीद लगायी ​थी ​की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पहले दिन फिल्म 4.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पायी। लेकिन इसके बाद भी उम्मीद लगायी जा रही है कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। सलमान की फिल्म को लेकर पहले ऐसा नहीं हुआ कि उनकी फिल्म रिलीज के दिन कमाई के नये रिकॉर्ड नहीं बनाये लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' 3200 स्‍क्रीन पर रिलीज की गयी और इस फिल्म की टक्कर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से हो रही है। आयुष शर्मा पहली बार गैंगस्टर का रोल में नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सलमान खान इस फिल्म में सरदार राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित, फिल्म मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का हिंदी रीमेक है।