मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉलीवुड VS साउथ: 'गंगुबाई' की कमाई पर साउथ की फिल्म ने लगाया ब्रेक

प्रकाशित: Feb 28, 2022 23:21रिपोर्ट: Navtej TV

आलिया भट्‌ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म को साउथ की फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ने तीन दिन में करीब 35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है लेकिन साउथ की दो फिल्मों सुपरस्टार थाला अजित कुमार की 'वलिमै' और पवन कल्याण की 'भीमला नायक' से ज्यादा कमाई करने में सफल नहीं हो पाई है।

PM Modi के साथ हुआ कुछ ऐसा, कभी नहीं बर्दाश्त करेगी बीजेपी!

'गंगुबाई काठियावाड़ी' की कमाई 50 करोड़
'गंगुबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन (शुक्रवार) 9.50 करोड़,दूसरे दिन (शनिवार) 12.75 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

'वलिमै' की कमाई 100 करोड़ रुपए के पार
अजित कुमार की एक्शन-थ्रिलर 'वलिमै' रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन 35.25 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 12 करोड़, तीसरे दिन (शनिवार) 15.50 करोड़ और चौथे दिन (रविवार) 19.50 करोड़ रुपए कमाए है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।


'भीमला नायक' भी 100 करोड़ रुपए के पार
पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती स्टारर 'भीमला नायक' ने रिलीज के पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़, दूसरे दिन 21.50 करोड़ और तीसरे दिन 23.5 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल हुई है। वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गयी है।