मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

लाल सिंह चड्ढा ने दूसरे दिन तोड़ा दम तो रक्षा बंधन भी हुई फेल, जानें 2 दिन की कमाई

प्रकाशित: Aug 13, 2022 18:00रिपोर्ट: Navtej TV

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का दर्शकों पर जादू नहीं चल पाया है क्योंकि इन दोनों फिल्मों को लेकर आम जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है। दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो पहले दिन अच्छी कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आमिर खान के लिए यह फिल्म बहुत अहम थी क्योंकि वह 5 साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौटे थे लेकिन इस बार दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है जिसके कारण उनकी फिल्म फ्लॉप होती दिख रही है।

कच्चा बादाम वाली Anjali Arora का फेक MMS वायरल!

इस फिल्म का रिलीज के पहले से ही विरोध शुरू हुआ था और सोशल मीडिया लाल सिंह चड्ढा बॉयकॅाट ट्रैंड होने लग गया था और तब से यह लगने लगा की फिल्म की कमाई पर असर होगा और यह दावा सही निकला।

अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म का क्लैश हुआ तो दोनों को नुकान उठाना पड़ा है। लेकिन पहले दिन आमिर की फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो रक्षाबंधन ने 8 करोड़ की कमाई की लेकिन दूसरे दिन दोनों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।


इससे पहलेआमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी बूरी तरह से फ्लॉप हुई थी और अब यह फिल्म फ्लॉप होना बहुत बड़ी बात है। फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई करने में सफल रही और आने वाले दिनों में इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का हाल भीअच्छा नहीं है, पहले दिन 8 करोड़ तो दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है।लाल सिंह चड्ढा का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है तो रक्षा बंधन का बजह 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। फिल्म की कमाई का ग्राफ देखकर लग रहा है कि फिल्म अपने बजट जीतनी भी कमाई करने में सफल नहीं हो पाएगी।